हरियाणा: सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द, अब रैली को राहुल करेंगे संबोधित

Last Updated 18 Oct 2019 10:52:09 AM IST

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द हो गया है। उनकी जगह आज उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

हरियाणा में प्रचार के समाप्त होने से एक दिन पहले आज सोनिया गांधी यहां एक रैली को संबोधित करने वाली थीं।

यहां कांग्रेस का 2014 के विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खुला था।

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दान सिंह को भाजपा के रामबिलास शर्मा के खिलाफ खड़ा किया गया, जिन्होंने 2014 में सिंह को हराया था।

2000 से 2009 तक इस विधानसभा सीट पर दान सिंह जीतते आए। 2014 में अटेली और नारनौल की अन्य दो सीटें भी भाजपा ने जीती थीं।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। जिसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं।

आईएएनएस
महेंद्रगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment