कश्मीर के सेबों पर लिखा ‘आजादी’, ‘बुरहान वानी’, फल विक्रेताओं ने दी बहिष्कार की धमकी

Last Updated 16 Oct 2019 05:46:36 PM IST

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में फल विक्रेताओं द्वारा खरीदे गए कश्मीरी सेब के डिब्बों पर ‘हमें चाहिए आजादी’, ‘मुझे बुरहान वानी पसंद है’ और ‘जाकिर मूसा वापस आओ’ जैसे संदेश लिखे मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।


कश्मीर के सेबों पर लिखा ‘आजादी’, ‘बुरहान वानी’

फल विक्रेताओं ने बुधवार को कहा कि अगर सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है तो वह कश्मीरी सेब की खरीद का बहिष्कार करेंगे क्योंकि इन संदेशों की वजह से लोग इन्हें खरीदने से इनकार कर रहे हैं।          

फल विक्रेताओं ने यहां थोक बाजार से खरीदे गए सेब के डिब्बे खोले तो सेबों पर काली स्याही से ये संदेश लिखे मिले।          

कठुआ थोक बाजार के अध्यक्ष रोहित गुप्ता के नेतृत्व में फल विक्रेताओं ने यहां प्रदर्शन किया और पाकिस्तान तथा आतंकवाद विरोधी नारे लगाए।          

गुप्ता ने कहा, ‘‘ये डिब्बे कश्मीर से आए थे और संदेश अंग्रेजी तथा उर्दू में लिखे थे।’’         

उन्होंने मांग की कि सरकार और पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिनका हाथ इसके पीछे है।          

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और फल विक्रेताओं से मुलाकात की।          

पुलिस उपाधीक्षक माजिद ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।’’

        

सेबों पर ‘भारत वापस जाओ-भारत वापस जाओ’, ‘मेरी जान इमरान खान’ और ‘पाकिस्तान-पाकिस्तान’ जैसे संदेश भी लिखे हैं।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment