मोदी कल जलगांव से करेंगे महराष्ट्र चुनाव प्रचार की शुरुआत

Last Updated 12 Oct 2019 11:38:20 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जलगांव में रैली को संबोधित कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में कुल नौ रैलियों को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और ऐसे में सभी पार्टियां प्रचार के आखिरी दिनों में पूरी जोर लगा रहीं हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक योगी आदित्यनाथ ने पहले ही राज्य में प्रचार की कमान संभाली हुई है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से पार्टी के सांसद राहुल गांधी भी रविवार से महाराष्ट्र के रण में चुनाव प्रचार करने उतरेंगे।

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

वार्ता
औरंगाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment