किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी कर रही सरकार: प्रियंका गांधी

Last Updated 11 Oct 2019 10:48:44 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 76,000 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डालने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

उन्होंने सवाल किया कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लेकिन किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी की जा रही है।   

प्रियंका ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "किसानों को जेल में डाला जा रहा है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। मुंबई में पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैं।"

उन्होंने सवाल किया, "भाजपा सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए 76,000 करोड़ के कर्ज माफ कर रही है? कौन ले गया ये पैसा?"

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने 76,600 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया है।

 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment