राहुल गांधी हरियाणा में 1, महाराष्ट्र में 2 रैलियां करेंगे

Last Updated 10 Oct 2019 06:33:44 PM IST

भारत के राजनीति परिदृश्य से लगातार अनुपस्थित रहने पर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करने का फैसला किया है। लेकिन वह इसमें संक्षिप्त भूमिका निभाएंगे।


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र में सिर्फ दो जनसभाएं (13 और 15 अक्टूबर) और हरियाणा में सिर्फ एक जनसभा (14 अक्टूबर) संबोधित करेंगे।

यह कांग्रेस के पहले के बयानों के बिल्कुल विपरीत है कि इन राज्यों में चुनाव के दौरान पूरे दम से चुनाव प्रचार करेंगे।

राहुल गांधी के करीबी कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी में लगातार हो रहीं कुछ घटनाओं से वे नाखुश हैं। दो नेताओं ने तो सार्वजनिक रूप से इस बात का विरोध किया है कि पार्टी में राहुल के करीबी नेताओं को हाशिये पर कर दिया गया है।

हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पिछले महीने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चलाने की योजना बना रही है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में चार और महाराष्ट्र में नौ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।



इसके अलावा, भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनाव अभियान में शामिल होंगे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment