महाराष्ट्र: BJP नेता के घर में घुसकर फायरिंग, पार्षद समेत 5 की मौत

Last Updated 07 Oct 2019 09:39:53 AM IST

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक भाजपा पार्षद और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोलियां मारकर हत्या कर दी।


पुलिस अधीक्षक पंजाबराव उगले

पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया।     

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था। वे खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।’’     

उन्होंने बताया कि इस अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है।     

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उन्होंने बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।’’     

इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्तपाल ले जाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।     

हमले में खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटों प्रेम सागर (26) और रोहित (25) और एक अन्य व्यक्ति गजारे की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि यह हमला क्यों किया गया।     

अधिकारी ने बताया कि बाजारपेठ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment