पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का आज 87वां जन्मदिन है।
![]() डॉ. मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) |
प्रधानमंत्री मोदी सहित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।डॉ सिंह को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
Best wishes to our former Prime Minister Dr. Manmohan Singh Ji on his birthday. I pray for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2019
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी नि:स्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान को याद करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।’’
On his birthday, let us acknowledge Dr Manmohan Singh Ji’s selfless service, dedication & incredible contribution to the cause of nation building.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 26, 2019
My best wishes to him on his birthday. I pray for his good health and happiness in the years to come. #HappyBirthdayDrSingh https://t.co/JYvnBfMih9
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘डॉक्ट मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने। ‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस वक्त देश को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता कोई दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैं।’’
आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की।
I urge the Government to listen to the wisdom of Dr Manmohan Singh.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 26, 2019
If anyone can show the way for the country to come out of the current economic slump, it is Dr Singh.
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘‘आज डॉक्टर मनमोहन सिंह 87 साल के हो गए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को 4 जुलाई, 1991 के अपने बजट के जरिए बदल दिया था। उनके ज्ञान की फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरत है।‘‘
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘10 वर्षों तक देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री तथा विद्वान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर आपको स्वस्थ,प्रसन्न रखे तथा दीर्घ आयु प्रदान करें ताकि लंबे समय तक आपकी विद्वता व ज्ञान का लाभ देश और दुनिया को मिलता रहे।‘‘
10 वर्षों तक देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री व विद्वान अर्थशास्त्री,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 26, 2019
डॉ. मनमोहन सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ
ईश्वर आपको स्वस्थ,प्रसन्न व दीर्घ आयु प्रदान करें ताकि लंबे समय तक आपकी विद्वता व ज्ञान का लाभ देश और दुनिया को मिलता रहे! pic.twitter.com/mzTRbQprfC
पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
| Tweet![]() |