देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री : अमित शाह

Last Updated 22 Sep 2019 03:56:52 PM IST

भाजपा नेता अमित शाह ने रविवार को मुंबई में एक रैली में कहा कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।


भाजपा नेता अमित शाह

भाजपा नेता अमित शाह ने इस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी अनुच्छेद 370 को लेकर हमला करते हुए कहा कि अगर नेहरू ने बेवक्त पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती तो ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर’ अस्तित्व में नहीं आता।      

उन्होंने कहा कि नेहरू की जगह सरदार वल्लभभाई पटेल को कश्मीर का मुद्दा अपने हाथ में लेना चाहिए था।      

शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पीछे राजनीति देखती है जबकि भाजपा इस तरह से नहीं सोचती है।      

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार को यह बताना चाहिए कि वह अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पक्ष में हैं या इसका विरोध करते हैं।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment