प्रियंका ने गंगवार के 'नौकरियों' वाले बयान पर किया पलटवार

Last Updated 15 Sep 2019 04:12:41 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार के बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त नौकरियां हैं, लेकिन रोजगार चाहने वाले योग्य नहीं हैं।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गंगवार के बयान पर ट्वीट किया, "5 साल से आपकी सरकार है। आप नौकरियां पैदा नहीं कर पाए। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे, जो नहीं किया गया। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच कर नहीं जा सकते। ये नहीं चलेगा।"

गंगवार ने यह बयान रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय नौकरियों की स्थिति की निगरानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां, जो देश में लोगों की भर्ती के लिए आ रही है, उनका कहना है कि वे जिन पदों का प्रस्ताव दे रही हैं, उन पदों के लिए योग्य लोग नहीं हैं।



मंत्री ने यह भी कहा कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment