भारत को अगले महीने मिलेगा पहला राफेल लड़ाकू विमान, डिलीवरी लेने फ्रांस जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Last Updated 11 Sep 2019 11:46:58 AM IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर पेरिस में फ्रांस से करार हुए 36 राफेल लडाकू विमानों में से पहले पहले विमान को औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे।


राफेल लड़ाकू विमान लेने फ्रांस जाएंगे राजनाथ (फाइल फोटो)

सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राफेल विमान लेने सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सात अक्टूबर को तीन दिन के पेरिस दौरे पर जाएंगे।      

राफेल विमान को भारत को सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और दसाल्ट एविएशन के अधिकारी भी शामिल होंगे।      

इस यात्रा के दौरान सिंह का फ्रांस के रक्षामंत्री से मिलकर दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और मबजूत करने पर विस्तृत चर्चा करने का कार्यक्रम है।     

सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना की उच्चस्तरीय टीम पहले ही पेरिस में मौजूद है और राफेल विमान के हस्तांतरण कार्यक्रम के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।      
उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतर सरकारी समझौता किया था। इन विमानों की लागत 58,000 करोड़ रुपये के करीब है। भारतीय वायुसेना पहले ही राफेल विमानों को शामिल करने के लिए आधारभूत ढांच और पायलटों का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी है।      

सूत्रों के मुताबिक इन विमानों का एक स्क्वाड्रन अंबाला में और दूसरे को पश्चिम बंगाल के हासिमारा में तैनात किया जाएगा।      
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment