पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन

Last Updated 08 Sep 2019 01:49:58 AM IST

चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ‘‘हम होंगे कामयाब, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास कि हम होंगे कामयाब एक दिन’’।


भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)

एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद के विचार दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं, उसी प्रकार से इसरो के अध्यक्ष के सिवन और उनकी टीम आने वाले समय में भारत में युवाओं का रोल मॉडल बनेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे याद है कि चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण पहले 15 जुलाई को निर्धारित किया गया था। मैं श्रीहरिकोटा में था। मैंने वृहद बाहुबली को काफी करीब से देखा । उसके बाद मैं उस स्थल तक गया ।’’  मुझे जो सबसे अधिक अच्छा लगा, वह यह था कि इंजीनियरिंग टीम में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं ।

कार्य के प्रति वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार से एक महिला वैज्ञानिक ने उन्हें बताया कि वह अपने छह महीने के बच्चे को बेंगलुरू में अपने माता-पिता के पास छोड़ कर आई थी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment