नायडू का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, भारत संयम से ले रहा काम लेकिन...

Last Updated 06 Sep 2019 03:33:33 PM IST

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘गंभीर उकसावे’ के बावजूद भारत संयम से काम ले रहा है लेकिन अगर हमला हुआ तो ऐसा जवाब दिया जाएगा कि वे भूल नहीं पाएंगे।


उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)

उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिये गए 95 भाषणों के संग्रह के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की।          

नायडू ने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘जैसा कि आप देख रहे होंगे, गंभीर उकसावे के बावजूद, हम कुछ कर नहीं रहे हैं, लेकिन अगर कोई आप पर हमला करता है तो हम उन्हें ऐसा जवाब देंगे जिसे वे अपनी जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे।’’         

उन्होंने कहा कि यह उकसाने वालों समेत सभी को समझ जाना चाहिए।          

उनकी टिप्पणी जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द किये जाने के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच आई है। 

 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment