75वीं जयंती पर राजीव गांधी को याद किया

Last Updated 21 Aug 2019 06:45:34 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।




नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के 75वें जन्मदिवस के मौके पर उनकी समाधि वीरभूमि पर श्रद्धांजलि देते उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी व दामाद रॉबर्ट वाड्रा।

राहुल गांधी और प्रियंका ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।

प्रियंका ने कहा, अपने पिता से मैंने सीखा कि लोगों की बातों को कैसे सुना जाए और उनके लिए अपने दिल में जगह बनाई जाए, चाहे वो हमसे कितने भी विपरीत हों। कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों को याद किया। सोनिया और राहुल गांधी ने राजीव गांधी की स्मृति में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जिसमें बतौर प्रधानमंत्री उनके योगदान और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment