अटल बिहारी वाजपेयी की याद में BJP ने ट्वीट कीं उनकी ये कविताएं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) |
भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और हमारे प्रेरणा स्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।’’
पार्टी ने एक वीडियो के साथ अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।’’
भाजपा ने अपने दिग्गज नेता द्वारा लिखी गईं कुछ कविताएं भी पोस्ट कीं।
‘‘भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। इसका कंकर-कंकर शंकर है, इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है। हम जियेंगे तो इसके लिये मरेंगे तो इसके लिये।’’
भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।
इसका कंकर-कंकर शंकर है,
इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है।
हम जियेंगे तो इसके लिये
मरेंगे तो इसके लिये।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/SP2pf8gMTi
आओ फिर से दिया जलाएँ
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
भरी दुपहरी में अँधियारा
सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का नेह निचोड़ें-
बुझी हुई बाती सुलगाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ...
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/UCYi9M1FbN
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 94 वर्ष की आयु में गत वर्ष 16 अगस्त को निधन हो गया था।
वाजपेयी पहली बार 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने और उसके बाद वह 1998-2004 के बीच दो बार प्रधानमंत्री बने।
बाधाएं आती हैं आएं
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
पांवों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
निज हाथों से हंसते-हंसते,
आग लगाकर जलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/6cCvtlZjaW
लौट के आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ ...
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
ऐसा था देश के प्रिय अटल जी का विराट व्यक्तित्व।
युगपुरुष, युगदृष्टा व सुशासन के अमर प्रतीक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/DQQ8FQBL7I
आजादी का दिन मना,
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
नई गुलामी बीच;
सूखी धरती, सूना अंबर,
मन-आंगन में कीच;
मन-आंगन में कीच;
कमल सारे मुरझाए;
एक-एक कर बुझे दीप,
अंधियारे छाए;
कह कैदी कविराय
न अपना छोटा जी कर;
चीर निशा का वक्ष
पुन: चमकेगा दिनकर।
श्रद्धेय अटल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/uip0VFp2S6
मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं,
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं?
आज झकझोरता तेज़ तूफ़ान है,
नाव भंवरों की बांहों में मेहमान है।
पार पाने का क़ायम मगर हौसला,
देख तेवर तूफ़ां का, तेवरी तन गई।
मौत से ठन गई।
श्रद्धेय अटल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/cHbWDogcKb
| Tweet |