भारतीय सेना ने पांच जवानों के मारे जाने का पाक के दावे को किया खारिज

Last Updated 16 Aug 2019 04:13:52 AM IST

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से की गई गोलीबारी में पांच भारतीय जवानों को मार गिराने के पाकिस्तानी सेना के दावे को बृहस्पतिवार को ‘मनगंढ़त’ करार दिया।


नियंत्रण रेखा (फाइल फोटो)

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि सीमा पार की गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच और उसके तीन जवान मारे गए। गफूर ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात से ध्यान भटकाने के लिए नियंतण्ररेखा में गोलीबारी बढ़ा दी है।

उन्होंने दावा किया कि कई बंकर नष्ट किए गए और ‘रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है’।

पाकिस्तान के दावे के बारे में पूछे जाने पर भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी सेना का दावा मनगढ़ंत है।

जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंतण्ररेखा के पास अपने जवानों की संख्या बढा दी है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया, भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढा दी है और पाकिस्तान की किसी भी ‘करतूत’ से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment