सैन्य कमांडर ने जम्मू और पठानकोट में सीमावर्ती इलाकों का किया दौरा

Last Updated 10 Aug 2019 03:55:52 PM IST

सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने सेना की तैयारी की समीक्षा के लिए शनिवार को जम्मू और पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम इलाकों का दौरा किया।


अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी कमान के पदेन कमांडर ने अपनी इस पहली यात्रा के दौरान योल कैंट और राइजिंग स्टार कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने वहां की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की।     

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह योल, मामून और जम्मू में मुख्यालय और विभिन्न सैन्य इकाइयों में भी गये जहां उन्हें शत्रुओं और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खतरों से निपटने की भारतीय सेना की तैयारी के बारे में बताया गया।     

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह पिछले हफ्ते ही राजौरी, पुंछ, जम्मू, लद्दाख और उत्तरी कश्मीर के अग्रिम इलाकों का दौरा कर चुके हैं।     

उन्होंने कश्मीर और जम्मू के अंदरूनी इलाकों का भी दौरा किया था।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment