राहुल गांधी रविवार को जाएंगे वायनाड, बाढ़ की स्थिति का लेंगे जायजा
Last Updated 10 Aug 2019 03:01:47 PM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए रविवार को दो दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे।
![]() कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कल दो दिनों के लिए वायनाड जा रहा हूं।’’
इससे पहले केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और उनसे सहायता मांगी थी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।
| Tweet![]() |