CWC बैठक के बाद सीएम गहलोत बोले- मैं अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यहां कांग्रेस मुख्यालय पर शनिवार को सीडब्ल्यूसी की मीटिंग हुई, जिसमें कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया।
![]() राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) |
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक संपन्न होने के बाद सीडब्ल्यूसी आज शाम 8.30 बजे दोबारा मुलाकात करेगी।
बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। गहलोत ने कहा है कि मैं पार्टी प्रमुख की दौड़ से बाहर है।
यहां सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं उन नेताओं में से नहीं हूं जो पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम आगे बढ़ाते हैं। इस मामले में मेरी राय सभी को पता है।"
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव पर विचार-विमर्श के लिए सीडब्ल्यूसी शाम को फिर से बैठक करेगी।
रात 8.30 बजे दोबारा मिलेगी सीडब्ल्यूसी : आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष को चुनने के लिए यहां कांग्रेस मुख्यालय पर शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक दोपहर को खत्म हो गई। बैठक संपन्न होने के बाद सीडब्ल्यूसी आज शाम 8.30 बजे दोबारा मुलाकात करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह जानकारी दी।
बैठक से बाहर आते हुए संप्रग अध्यक्ष सोनिंया गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि वे और राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष को चुनने के लिए सीडब्ल्यूसी में क्षेत्रवार बनाए गए पांच समूह में शामिल नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "राहुल और मैं नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में भाग नहीं ले सकते। हमारा नाम इसमें शामिल करना सही नहीं है।"
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "मैं कल (रविवार) दो दिनों के लिए वायनाड जाऊंगा क्योंकि वहां (बाढ़ के कारण) स्थिति बहुत खराब है।"
सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ अहमद पटेल, पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद और सिद्दारमैया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
सीडब्ल्यूसी को पांच समूहों में विभाजित किया गया है, जो पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने के लिए प्रदेश प्रमुखों, सीएलपी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सभी विभागों, प्रदेश प्रभारियों और सांसदों से बात करेंगे।
नए अध्यक्ष पर आम सहमति रविवार तक होगी, जब सभी पांच सदस्य अपनी सिफारिशें देंगी।
इससे पहले, बैठक के दौरान मुख्यालय के बाहर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों की अगुआई कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने कहा, "प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए क्योंकि उनमें पार्टी को एक रखने की क्षमता है।"
| Tweet![]() |