सुषमा स्वराज के निधन पर देश के दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर तमाम राजनेताओं ने शोक जताया। किसी ने उन्हें करिश्माई नेता, तो किसी ने मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण शख्सियत बताया।
![]() सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) |
भाजपा की वरिष्ठ नेता स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश तथा भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ उनके निधन की खबर सुन दुखी हूं। यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने एक महान नेता और एक बेहतरीन वक्ता खो दिया, जो मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण थीं। '' रावत ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और दुख की इस घड़ी का सामना करने के लिए उनके परिवार को शक्ति।
राजनीति की विदुषी महिला स्व. सुषमा स्वराज जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि pic.twitter.com/lYLq7n9kid
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) August 7, 2019
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर सुन स्तब्ध हैं। उन्होंने स्वराज को एक ‘‘करिश्माई एवं संवेदनशील’’ नेता भी बताया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया, ‘‘सुषमा स्वराज जी के निधन की खबर सुन स्तब्ध हूं। मैं हमेशा उन्हें एक करिश्माई और संवेदनशील नेता के तौर पर याद करूंगा, जिनमें आम जनता की भावनाओं को समझने की क्षमता थी। उन्हें याद करेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया, ‘‘स्वराज के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। यह मेरे लिए निजी क्षति है। उनके योगदान को हरियाणा और भारत कभी नहीं भूलेगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सदस्यों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। यह मेरे लिए निजी क्षति है। शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी हार्दिक संवेदना हैं, परमेश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 6, 2019
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी स्वराज को याद करते हुए दक्षिणी राज्य में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वराज के 1999 से कर्नाटक के साथ करीबी संबंध थे, जब उन्होंने तत्कालीन सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बेल्लारी से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ वह एक दशक से वराह लक्ष्मी पूजा में शामिल होने हर साल बेल्लारी आती थीं। लोग हमेशा उन्हें इसके लिए याद रखेंगे।’’उन्होंने कहा,‘‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी का सामना करने की शक्ति।’’
Nation mourns today the loss of one of the strongest leaders & finest spokespersons India has seen. Her work as the MEA has been impeccable & as a politician she inspired many women to enter politics. May her soul rest in peace. #OmShanthi#SushmaSwaraj pic.twitter.com/aAWBCdUl5M
— B.S. Yediyurappa (@BSYBJP) August 6, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’
India has lost a great leader. Sushma ji was a very warm and remarkable person. May her soul rest in peace.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2019
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने स्वराज को याद करते हुए उन्हें एक करिश्माई राजनेता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया, जिन्होंने हमेशा देशहित में काम किया। उन्होंने कहा कि उनकी जगह भर पाना मुश्किल होगा।
| Tweet![]() |