सोनभद्र घटना के विरोध में संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन
कांग्रेस सांसदों ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की घटना और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में संसद भवन परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
![]() |
संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के दोनों सदनों के सदस्य संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस सांसद उत्तर प्रदेश सरकार को गरीब विरोधी और दलित विरोधी बताते हुए नारे लगाए और राज्य सरकार से गरीबों को न्याय देने की मांग करते रहे। ॉ
प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अभिरंजन चौधरी, मुख्य सचेतक के सुरेश और गौरव गोगोई सहित लगभग सभी प्रमुख सांसद मौजूद थे।
प्रदर्शनकारी सांसद सोनभद्र में प्रियंका की गिरफ्तारी को अवैध बता रहे थे और राज्य सरकार से इस पूरे प्रकरण पर जवाब की मांग कर रहे थे।
| Tweet![]() |