कांग्रेस की बागडोर प्रियंका को सौंपना चाहते हैं पुराने कांग्रेसी!

Last Updated 19 Jul 2019 09:58:13 AM IST

कांग्रेस में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की बागडोर सौंपने की मांग उठने लगी है लेकिन नेतृत्व का संकट जल्द समाप्त होता नहीं दिख रहा है क्योंकि पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं।


प्रियंका गांधी वाड्रा

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को पार्टी की कमान संभालने के लिए मनाने में विफल होने पर पुराने कांग्रेसी अब प्रियंका का नाम ले रहे हैं।

पुराने कांग्रेसियों की पहली पसंद अब प्रियंका गांधी हैं जबकि राहुल गांधी इस जिद पर अड़े हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।

परिवार के बाहर से पार्टी के शीर्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट शायद पसंद हो सकते हैं।

हालांकि प्रियंका गांधी की ओर से राजनीति में बड़ी भूमिका को लेकर कोई संकेत नहीं है। सिवा यह कि उन्होंने गुरुवार को नेल्सन मंडेला को याद करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि 'अंकल नेल्सन' ने कैसे उन्हें कहा था कि उनको पहले ही राजनीति में आ जाना चाहिए।

उन्होंने मंडेला के 101वीं जयंती पर ट्वीट करके कहा, "दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे शख्स की कमी आज भी खलती है। उनका जीवन सत्य, प्यार और स्वतंत्रता का प्रमाण है।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment