दाऊद का भतीजा रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार

Last Updated 18 Jul 2019 01:32:47 PM IST

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भतीजे रिजवान कासकर को रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है।


अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम (फाइल फोटो)

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दाऊद के भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान कासकर को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था।     

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले मुंबई पुलिस के रंगदारी वसूली निरोधी प्रकोष्ठ ने इब्राहीम के गिरोह के सदस्य फहीम मचमच के करीबी अहमद रजा वढारिया को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया।     

उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया। सूचना के आधार पर एक जाल बिछाया गया और बुधवार की रात मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसे हिरासत में ले लिया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था।’’     

अधिकारी ने बताया कि विस्तार से पूछताछ करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment