कलराज मिश्र होंगे हिमाचल के नए राज्यपाल

Last Updated 15 Jul 2019 04:20:48 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह आचार्य देवव्रत का स्थान लेंगे जिन्हें गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया है।


कलराज मिश्र (फाइल फोटो)

राष्ट्रपति भवन की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है और कलराज मिश्र को उनके स्थान पर हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया है। आचार्य देवव्रत और मिश्र दोनों की ही नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जायेगी।

मिश्र पिछली मोदी सरकार में अति लघु, लघु और मध्यम उपक्रम मंत्री रह चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से चुने गये थे। इससे पहले वह राज्यसभा के सदस्य और उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य और राज्य में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

आचार्य देवव्रत ने 12 अगस्त 2015 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया था। अब वह गुजरात में ओम प्रकाश कोहली का स्थान लेंगे जिनका राज्यपाल के रूप में कार्यकाल आज पूरा हो रहा है।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment