प. बंगाल में आपातकाल जैसे हालात : जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल में आपातकाल जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विास रखती है और इसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
![]() केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर (file photo) |
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आज ही के दिन आपातकाल लगाया था जो 21 मार्च 1977 तक प्रभावी रहा था।
संसद के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए जावडेकर ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में ममता जो चीजें कर रही हैं, वह आपातकाल की स्थिति से कम नहीं है। वह बिल्कुल गलत तरीके से राज्य को चला रही हैं।’’ केंद्रीय पर्यावरण और सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी और सरकार लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पश्चिम बंगाल के लिए उसी तरह लड़ेगी जिस तरह उनकी पार्टी ने 1975 में किया था। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से ¨हसा को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है।
भाजपा और यह सरकार लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सबका साथ, सबका विकास में भरोसा रखती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने 1975 में देश को बचाया था और अब हम पश्चिम बंगाल में भी मुकाबला करेंगे।’’
| Tweet![]() |