पश्चिम बंगाल हिंसा: BJP प्रतिनिधिमंडल ने किया भाटपारा का दौरा

Last Updated 22 Jun 2019 03:36:19 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के हिंसा प्रभावित भाटपारा का दौरा किया।


भाटपारा में गुरुवार को हुई झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम चार लोग घायल हो गए।

प्रतिनिधिमंडल में सांसद एस. एस. अहलूवालिया, विष्णु दयाल राम और सत्यपाल सिंह शामिल हैं। वे शनिवार सुबह दिल्ली से भाटपार पहुंचे।

प्रतिनिधिमंडल ने गांव में गुरुवार को हुई झड़प में मारे गए दोनों मृतकों के घरों का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे की रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को देगा।

राज्य के कांग्रेस और वाम मोर्चा के विधायकों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में क्षेत्र का दौरा करेगा।

आईएएनएस
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment