जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक संस्था संसदीय बोर्ड इस बाबत निर्णय लिया है।
![]() जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष |
पार्टी मुख्यालय में सोमवार शाम हुई बोर्ड की बैठक में तय किया गया कि नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे और अमित शाह पूर्ण अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, रामलाल आदि मौजूद थे। अरुण जेटली बीमारी के कारण नहीं आए।
संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने अमित शाह के नेतृत्व में अनेक चुनाव जीते हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने पर उन्होंने कहा था कि अब वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंपना चाहते थे। भाजपा का संगठन चुनाव दिसम्बर तक पूरा होना है।
दिसम्बर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होना है। तब तक अमित शाह पद पर बने रहेंगे। यानी जेपी नड्डा रोजमर्रा के कामकाज निपटाएंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अमित शाह की सलाह लेंगे। संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों की अध्यक्षता अमित शाह ही करेंगे।
जेपी नड्डा को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया था। तब से अनुमान लगया जा रहा था कि उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा।
| Tweet![]() |