अगर ममता हड़ताल से निपट नहीं सकती हैं तो इस्तीफा दें :विपक्ष

Last Updated 13 Jun 2019 06:27:29 PM IST

पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की, हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को कथित तौर पर दी गई धमकी पर हमला बोलते हुये कहा है कि अगर वे इससे निपट नहीं सकतीं तो उन्हें बतौर स्वास्थ्य मंत्री त्यागपत्र दे देना चाहिये।


भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार

भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समस्या को हल करने के बजाए आरोप लगाने में लगी हैं। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को कथित तौर पर दी गई धमकी पर हमला बोलते हुये कहा है कि अगर वे इससे निपट नहीं सकतीं तो उन्हें बतौर स्वास्थ्य मंत्री त्यागपत्र दे देना चाहिये।      

मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों से गुरूवार को कहा था कि वे काम पर वापस लौट आयें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि यह हड़ताल भाजपा और माकपा की साजिश का हिस्सा है।   

   

मजुमदार ने कहा, ‘‘क्या हड़ताली डॉक्टरों से ऐसे पेश आना चाहिये? समस्या को हल करने के बजाय, वे डॉक्टरों पर ही आरोप लगा रही हैं। यह पूरी तरह अजीबोगरीब है। अगर वह हालात पर काबू नहीं पा सकतीं तो उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये।’’

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment