कोलकाता में BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Last Updated 12 Jun 2019 04:14:48 PM IST

चुनाव बाद हुई हिंसा और अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर कथित हमलों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुधवार को आयोजित विशाल रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।


भाजपा कार्यकर्ता जब शहर के बउबाजार चौक जाने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिये आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार छोड़ी।    

इसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और अधिकारियों पर पथराव किया और बोतलें फेंकीं।          

पुलिस कार्रवाई के विरोध में कुछ पार्टी कार्यकर्ता इलाके में धरने पर बैठे भी देखे गए। 

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment