कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कल, कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) शनिवार को बैठक करेगी।
![]() राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से 55120 मतों से चुनाव हार गये हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि उनके इस्तीफे का मुद्दा उनके और कांग्रेस कार्यकारिणी के बीच का है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं (पार्टी के प्रदर्शन के लिए) पूरी जिम्मेदारी स्वीकारता हूं।" लोकसभा चुनाव में हार की गुरुवार को पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि उनके इस्तीफे का मुद्दा उनके और कांग्रेस कार्यकारिणी के बीच का है।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। इस बारे में भी चर्चा होगी कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है।’’
इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
| Tweet![]() |