नकवी बोले, मोदी राजनीतिक असहिष्णुता के शिकार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘राजनीतिक असहिष्णुता’ के सबसे बड़े शिकार रहे हैं।
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो) |
नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लगभग पांच साल पहले भी कुछ तथाकथित बुद्धिजीवियों ने मोदी के खिलाफ अमेरिका और यूरोपियन यूनियन को पत्र लिखा था। कभी कांग्रेस के कुछ नेता पाकिस्तान पहुंच कर कहते हैं कि मोदी को हटाने में पाकिस्तान उनकी मदद करें।
उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी को जनादेश मिलने के बावजूद कुछ तथाकथित समाजसेवियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। उसके कुछ समय बाद ‘अवॉर्ड वापसी गैंग’ सक्रिय हो गया था जिसने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के शासन के दौरान देश में असहिष्णुता बढ़ गयी है।
नकवी ने कहा कि इन तमाम साजिशों के बावजूद देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री पर दिन दूना रात चौगुना बढ़ता गया। इन सब नकारात्मक हमलों के बावजूद मोदी अपने परिश्रम-परफॉर्मेन्स से देश के ‘प्रोग्रेस-प्रॉस्पेरिटी’ को आगे बढ़ाने के लिए मजबूती से काम करते रहे हैं।
| Tweet |