खट्टर सरकार में जंगल राज, जनता भयभीत: कांग्रेस

Last Updated 23 Mar 2019 03:02:21 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में एक परिवार के सदस्यों की कुछ लोगों द्वारा निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मनोहर लाल खट्टर के शासन में जंगलराज कायम हो चुका है और आम जनता डरी हुई है।         

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने घटना से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "भयावाह, भीड़तंत्र भाजपा राज का पर्याय बन गया है। खट्टर सरकार के जंगलराज में हरियाणा की कानून व्यवस्था तार-तार हो गयी है। आम नागरिक भयभीत है व नफ़रत का माहौल है।"         

उन्होंने दावा किया, "ऐसे शर्मनाक दृश्य बताते हैं कि खट्टर राज में मानवता कितनी पिछड़ती जा रही है।"

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment