गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री, BJP में हुए शामिल

Last Updated 22 Mar 2019 12:30:14 PM IST

जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर आज (शुक्रवार) केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।


गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल

पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और काम से काफी प्रभावित हूं और इसलिए मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।"

गंभीर ने कहा, "देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए पार्टी का शुक्रिया। मुझे भरोसा है कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।"

गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधारों में रहे थे। उन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है।      
जेटली ने गंभीर के भाजपा में शामिल होने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने को लेकर पार्टी सही समय पर फैसला लेगी।      

भाजपा सूत्रों के अनुसार गंभीर को नयी दिल्ली सीट से उतारा जा सकता है जहां से फिलहाल मीनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद हैं। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।      

जेटली ने कहा कि गंभीर दिल्ली में पले बढ़े हैं और पार्टी उनकी प्रतिभा का अधिकतम इस्तेमाल करेगी।      

गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। 
 

समयलाइव डेस्क/भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment