बिहार रैली की सफलता से गदगद राहुल बोले, इस रैली ने बदलाव की आवाज और बुलंद की
Last Updated 05 Feb 2019 11:25:52 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली‘ ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है।
![]() बिहार की रैली की सफलता से राहुल गांधी गदगद |
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘जन आकांक्षा रैली‘ ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।‘‘
गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में राहूल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद और कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे।
इस मैदान में कांग्रेस ने 28 वर्षों के बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था।
| Tweet![]() |