नितिन गडकरी के बेटे की शाही शादी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के बेटे निखिल के विवाह का नागपुर शहर में चार दिन का जश्न मनाया जा रहा है।
![]() |
नितिन गडकरी के बेटे निखिल का गुरुवार को विवाह संपन्न हो गया। गांधी सागर लेक के निकट प्रतिष्ठित रजवाड़ा में आयोजित शानदार समारोह में संस्कृत के शिक्षक पुरुषोत्तम पाठक के पुत्री ऋतुजा से निखिल परिणय सूत्र में बंध गए।
शुक्रवार को नागपुर के स्टेडियम में रिसेप्शन होना है, जिसमें तमाम दिग्गजों को न्योता भेजा गया है।
पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा है। नागपुर का जामता स्टेडियम और रेशम बाग में ग्रांड पार्टी रखी गई है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, राहुल बजाज, कुमारमंगलम बिड़ला और विजय माल्या जैसी देश की कई जानी-मानी हस्तियां इस गडकरी के ग्रांड शो का हिस्सा बनेंगी।
विधानमंडल का सत्र चालू होने के कारण महाराष्ट्र की सरकार इन दिनों नागपुर में हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समेत सभी मंत्री समारोह में भाग लेंगे।
270 सीटों वाले एयरबस 320 से बीजेपी के बड़े नेता और सांसद आ रहे हैं।
शनिवार के होने वाले रिसेप्शन में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है।
Tweet![]() |