सेना प्रमुख ने किया पुस्तक का लोकार्पण
Last Updated 22 Apr 2009 09:25:54 PM IST
|
नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने आज सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान सोल्जर सागा आफ एडवैंचर नामक एक पुस्तक का लोकार्पण किया।
आज यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जनरल दीपक कपूर ने इस पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस पुस्तक से युवा पीढी को प्रेरणा मिलेगी और वह साहसिक अभियानों और खेलों में शामिल होने में रूचि लेंगे।
इस पुस्तक के लेखक कर्नल ए पी तंवर हैं। पुस्तक में 18वीं शताब्दी से लेकर हाल तक संपन्न हुए उन आधुनिक और उच्च तकनीकी अभियानों और खेलों के बारे में जानकारी दी गयी जो भारतीय सेना द्वारा संपन्न किये गये हैं।
Tweet |