Health Benefits Of Eggs : नाश्ते में रोजाना खाएं अंडा, हड्डियां होंगी मजबूत

Last Updated 16 Mar 2024 11:29:44 AM IST

Health Benefits Of Eggs : अंडा लगभग हर घर में खाया जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर उम्र के लोग अंडे को बड़े चाव से खाते हैं। अंडा कई पोषक तत्वों का भंडार है।


Health Benefits Of Eggs

स्वास्थ्य के लिहाज से अंडे में कई रोगों का नाश करने का गुण होता है।आज हम आपको अंडा खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएँगे। तो चलिए जानते हैं

आँखों को रखें स्वस्थ - Health Benefits Of Eggs
आँखों की रौशनी के लिए अंडा बेहद फायदेमन्द है। अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आंखों की पुतली से जुड़ी परेशानी को ख़त्म करने और आँखों का ख्याल रखने में बेहद फायदेमंद हैं। रोज़ाना उबला अंडा खाने से आँखों से जुड़ी तमाम बीमारियों को कंट्रोल करने में मद्द मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
अंडा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। चेहरे की झुर्रियों और दाग धब्बों को कम करने में अंडा बहुत सहायक है। रोज़ाना नाश्ते में एक या दो उबले अंडे खाने से  त्वचा में कसाव आता है और चेहरे के कील मुंहासे दूर होते हैं जिससे त्वचा में नई जान आती है।

दिमाग को बनाये तरोताज़ा
दिमागी स्वास्थ्य के लिए अंडा बहुत ज़रूरी है। कई शोधों से पता चला है कि अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 होते हैं। ये तत्व मस्तिष्क की कार्य क्षमता को जबरदस्त तरीके से बढ़ाते हैं। अंडे की जर्दी में कोलीन नामक तत्व होता है जो दिमाग की कार्यक्षमता के लिए बहुत उपयोगी है।

ऊर्जा बढ़ाये
अंडे में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है। जो लोग हैवी वर्कआउट करते हैं उनके लिए अंडा प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक प्रमुख स्त्रोत है। अंडे खाने से मांसपेशियों को भरपूर पोषण मिलता है। अंडा खाने से शरीर सारा दिन ऊर्जा से भरपूर रहता है।

स्टैमिना बढ़ाये
अक्सर देखा गया है कि एक दो घंटे काम करने के बाद कई लोगों का शरीर थक सा जाता है और कमज़ोरी सी महसूस होती है जिसका मुख्य कारण है स्टैमिना में कमी। रोज़ाना अंडे को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है और सारा दिन काम करने पर भी शरीर ऊर्जावान रहता है।

हाई बीपी करे कंट्रोल
अंडा खाने से उच्च रक्तचाप ठीक हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देते जिससे हृदय भी एकदम स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। हृदय संबंधी बीमारियों से बचने के लिए अंडे को अपनी रोज़ाना डाइट में शामिल ज़रूर करें।

इम्यूनिटी बढ़ाये
नियमित रूप से अंडा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी हो जाती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स वायरल बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं जिससे कोई भी वायरस शरीर पर आसानी से अटैक नहीं कर पाता। शरीर मौसमी बीमारियों से बचा रहता है।

हड्डियां बनाये मज़बूत
जिन लोगों की हड्डियां कमज़ोर हैं या हड्डियों से जुड़ी कोई बीमारी है उनके लिए अंडा बेहद फायदेमंद है। अंडा खाने से हड्डियां एकदम स्वस्थ रहती हैं और मज़बूत बनती हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment