ब्यूटी : गर्मिंयों के लिए नेचुरल ब्यूटी केयर

Last Updated 14 Jun 2023 12:48:02 PM IST

गर्मिंयों में स्मूथ, निखरी व चमकदार स्किन बाहरी ब्यूटी केयर के लिए प्राकृतिक सामग्री पर बहुत अधिक निर्भर करती है।


ब्यूटी : गर्मिंयों के लिए नेचुरल ब्यूटी केयर

हरे नारियल के पानी का इस्तेमाल चेहरे को साफ करने के लिए किया जा सकता है। इस पानी में विटामिन, मिनरल, अमीनो एसिड, एंजाइम होते हैं। यह अत्यधिक पौष्टिक होता है। चेहरे को ताजा और साफ करने के लिए नारियल पानी से रोजाना चेहरा धोएं। इससे स्किन स्मूथ और चमकदार रहती है। यह तेल और अन्य अशुद्धियों को दूर करता है। इसे मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर भी लगाएं। सूख जाने पर इसे धो लें। यह ऑयल को कम करने और स्किन को साफ करता है।

खीरे के जूस के कई ब्यूटी बेनिफिट्स होते हैं। यह कसैला होता है और स्किन को टोन व ताजा रखता है। यह छिद्रों को बंद करता है और स्किन से ऑयल को कम करता है। रोजाना इस्तेमाल से स्किन का रंग भी साफ होता है। खीरे के रस से स्किन कोमल होता है। इसीलिए यह आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा के लिए बेहतर होता है, यह काले घेरों को कम करने और स्किन को चमकदार बनाता है। खीरे के रस को रोजाना आंखों के आसपास की स्किन पर लगाएं, 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। यह आंखों के आसपास के काले घेरों को कम करता है।

कूलिंग फेस पैक के लिए खीरे के रस में दो चम्मच पाउडर दूध और एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। चिकना पेस्ट के लिए सामग्री को ब्लेंडर में डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं और आधे घंटे बाद पानी से धो लें। यह टैन हटाता है। स्किन को टोन करने के लिए खीरे के रस में गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। स्किन लाइटिनंग पैक के लिए पके पपीते के गूदे और दही के साथ खीरे का रस मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।

पुदीने के पानी में एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुण होते हैं। यह गर्मिंयों में विशेष रूप से लाभकारी होता है। गर्मिंयों में स्किन को तरोताजा और टोन करने के लिए खीरे के रस को पुदीने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रोमछिद्रों को बंद करता है और स्किन को समस्याओं से बचाता है। पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह मुंहासों को नियंत्रित करता है। पुदीने के पत्तों को पानी में मिलाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद छान लें और पानी से चेहरा धो लें।

गुलाब जल में विटामिन ए, सी, डी, ई और बी3 होते हैं। यह सेंसिटिव स्किन और मुहांसे दूर करता है। सभी प्रकार की स्किन के लिए बेहतर है। गुलाब जल बेस्ड स्किन टॉनिक स्किन की बनावट सही रखता है, ऑयल कम करता है और स्किन को मुंहासों से बचाता है। रूखी स्किन को सही रखता है। गुलाब जल बेहतर नेचुरल स्किन टोनर है और स्किन को तरोताजा रखता है। यह नेचुरल कूलेंट है। इसके ठंडे प्रभाव के कारण, गुलाब जल गर्मिंयों में स्किन को साफ करने और फ्रेशनर के रूप में बेहतर है। इसे दिन में कई बार चेहरे को पोंछने और गंदगी, ऑयल को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑयली स्किन के लिए गुलाब जल और विच हेजल को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को साफ रखता है और स्किन को टोन भी करता है। गुलाब जल हर मौसम में बेहतर है और इसे कई सामग्रियों में मिलाया जा सकता है। चावल के पाउडर के साथ मिलाकर, यह ऑयल के छिद्रों को साफ करने के लिए बेहतर स्क्रब है। मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें, यह बेहतर क्लींजिंग पैक है।

शहनाज हुसैन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment