29 फरवरी: डूडल के साथ लीप ईयर मना रहा Google, जानें रोचक तथ्य

Last Updated 29 Feb 2020 01:02:50 PM IST

29 फरवरी यानी कि आज शनिवार को पुरी दुनिया में लीप ईयर मनाया जा रहा है।सर्च इंजन गूगल ने एक खास डूडल बना कर सेलिब्रेट किया है।


गुगल ने आज अपने डूडल के जरिए 2020 के लीप ईयर को दर्शाया  है। प्रत्येक चार साल पर 29 फरवरी को लीप डे मनाया जाता है। इसके साथ ही, जिस साल यह लीप डे होता है, उस साल को लीप ईयर कहा जाता है।

क्यों मनाया जाता है लीप ईयर
इतिहास में 29 फरवरी के दिन की बात करें तो पहले इस दिन के इतिहास के बारे में जान लेना जरूरी है। साल में 365 दिन होते हैं और हर गुजरते दिन के साथ साल का एक एक दिन कम होता जाता है, लेकिन 29 फरवरी साल का एक ऐसा दिन है जो 4 साल में एक बार ही आ पाता है।

दरअसल इसकी भी एक वजह है। पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365.25 दिन लगते हैं। अब एक चौथाई दिन यानी छह घंटे का दिन तो हो नहीं सकता इसलिए चार साल के छह छह घंटों को जोड़कर 24 घंटे का एक दिन फरवरी के महीने में जोड़ दिया जाता है। जिस साल में फरवरी 29 दिन की होती है उसे लीप ईयर कहा जाता है और 29 फरवरी को लीप दिवस कहा जाता है।      

29 फरवरी का खगोलीय इतिहास दिलचस्प है, लेकिन इस दिन जन्म लेने वालों को हर साल जन्मदिन न मना पाने का मलाल सालता रहता है। उनकी उम्र तो हर साल बढती जाती है, लेकिन जन्मदिन तो वह हर चार साल में एक ही बार मना पाते हें।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment