इस करवा चौथ एक बार फिर दुल्हन सी सजें, अपनाएं ये टिप्स

Last Updated 16 Oct 2019 03:48:26 PM IST

त्योहार पर अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो घरेलू नुस्खे आपके काफी काम आ सकते हैं।


प्रतिकात्मक फोटो

त्यौहार से पहले घर की सफाई, सजावट, लाइटिंग और भीड़ भरे बाजार में शापिंग की वजह से आपके चेहरे पर स्वाभाविक थकान आ जाती है। ऐसे में घरेलू और आर्गेनिक नुस्खे अपनाकर आप चेहरे की रंगत को निखार सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन कुछ टिप्स...

तैलीय त्वचा के लिए-
एक चम्मच मूंग दाल को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोएं। एक पेस्ट बनाएं और एक बड़ा चम्मच टमाटर का गूदा डालें। हल्की मालिश के साथ चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से धो लें। यह पैक चेहरे की तैलीयता को कम करता है और त्वचा में ग्लो को बढ़ाता है।

दो चम्मच चोकर (गेहू का चोकर), एक चम्मच बादाम, शहद, दही और अंडे का सफेद भाग या गुलाब जल लें। एक साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं, होंठ  और आंखों के आस-पास के क्षेत्र पर लगाने से बचे।  30 मिनट के बाद धो लें।



फलों का पैक लगाएं। यह पैक सभी प्रकार की त्वचा के अनुरूप है। पके हुए सेब को पके पपीते के गूदे और मसले हुए केले के साथ मिलाएं। दही या नींबू के रस को मिशण्रमें मिलाया जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

ताजी और मुलायम गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग फेस पैक के लिए किया जा सकता है। एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां लें। धो लें और पीस लें।  दही और शहद में एक चम्मच मिलाएं, साथ ही 2 बड़े चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं , होंठ  और आंखों के आस-पास के क्षेत्र पर इसे लगाने से बचे और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें। गुलाब की खुशबू का प्रभाव दिमाग को शांति प्रदान करता है और इस पैक से चहरे की चमक भी बढ़ती है।

एक अंडे की जर्दी और एक चम्मच सूखे दूध के पाउडर  को आधा चम्मच शहद के साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने पर सादे पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो एक अंडे के सफेद भाग और एक चम्मच दही के साथ आधा चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।

खीरे और पके पपीते के गूदे को दही और दो चम्मच ओट्स के साथ मिलाएं। नींबू का रस भी मिला सकती हैं। इस मिश्रिण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। यह पैक टैन हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

शहद और दही लें और इसमें कुछ बड़े चम्मच रेड वाइन मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को नरम और माइस्चराइज करता है। इस पैक से टैन हटता है और  चेहरे की चमक भी बढ़ती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment