देश में 60 फीसद लोगों को पसंद है शाकाहार

Last Updated 16 Jan 2019 01:23:27 PM IST

देश में मधुमेह जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ने के बीच एक अच्छी खबर है कि ज्यादातर लोग अब स्वास्थ्यवर्धक भोजन पसंद करने लगे हैं।


देश में 60 फीसद लोगों को पसंद है शाकाहार (फाइल फोटो)

एक सर्वेक्षण के अनुसार 63 फीसद भारतीय गोश्त की जगह वनस्पति से प्राप्त भोजन पसंद करते हैं। मतलब मांसाहारी के बजाए शाकाहारी लोगों की तादाद ज्यादा हो गई है।

ग्लोबल रिसर्च कंपनी इप्सोस की रिपोर्ट फूड है बिट्स ऑफ इंडियंस इप्सोस अध्ययन में पाया गया कि भारतीय जानकारी के आधार पर पसंद करने लगे हैं। अब वे एक परंपरागत

आदत में नहीं, बल्कि प्रयोग में विश्वास करने लगे हैं। सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा, हमें मालूम है कि भारत के लोगों को भोजन से लगाव होता है और तंदूरी चिकन, मटन, फिश और विविध प्रकार के मासांहारों को देखकर उनके लार टपकने लगता है।

रायशुमारी में 63 फीसद भारतीयों का कहना है कि वे गोश्त के बदले वनस्पति से प्राप्त भोजन खाना पसंद करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 57 फीसद लोगों ने बताया कि वे जैविक खाद्य पदार्थ ग्रहण करते हैं। 57 फीसद लोगों का दावा है कि वे जैविक खाद्य पदार्थ ग्रहण करते हैं, जबकि विकसित देशों में जैविक खाद्य पदार्थ खाने वाले लोग कम हैं, जिनमें जापान में 13 फीसद और 12 फीसदी ब्रिटिश हैं।

सर्वेक्षण पिछले साल 24 अगस्त से लेकर सात सितंबर तक 29 देशों में करवाया गया था। सर्वेक्षण में भारत में 1,000 नमूने लिए गए थे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment