गूगल मना रहा है अपना 19वां जन्मदिन, बनाया रंग बिरंगा आकर्षक डूडल
Last Updated 27 Sep 2017 09:58:39 AM IST
इंटरनेट सर्च इंजन गूगल आज अपनी 19वीं वर्षगांठ मना रहा है. कपंनी ने इसके लिए अपने होम पेज पर रंग बिरंगा डूडल बनाया है.
![]() गूगल मना रहा है अपना 19वां जन्मदिन |
डूडल में एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें गुब्बारे से गूगल लिखते हुए, विभिन्न रंगों की टोपियां, तोहफे और केक को दिखाया गया है. इसमें एक सरप्राइज स्पिनर भी बनाया गया है और गूगल की स्थापना से लेकर अब तक की कई ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई हैं.
गूगल की स्थापना वर्ष 1998 में पीएचडी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी. गूगल साल 2006 से 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता है. इससे पहले वह 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता था.
| Tweet![]() |