Russian Plane Missing: रूस में 49 लोगों को ले जा रहे An-24 विमान का राडार से संपर्क टूटा
Last Updated 24 Jul 2025 01:48:17 PM IST
रूस के अमूर क्षेत्र में 49 लोगों को ले जा रहे An-24 विमान का राडार से संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
![]() रूस में 49 लोगों को ले जा रहे An-24 विमान का राडार से संपर्क टूटा |
स्थानीय गवर्नर वैसिली ओर्लोव ने कहा कि रूस-चीन सीमा के निकट ब्लागावेश्चेंस्क शहर से तिंडा शहर के लिए रवाना हुए विमान में पांच बच्चों समेत 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
| Tweet![]() |