America Firing: अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के तटीय शहर में गोलीबारी में 11 लोग घायल

Last Updated 26 May 2025 11:04:30 AM IST

America Firing: अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के एक तटीय शहर में रविवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के तटीय शहर में गोलीबारी में 11 लोग घायल

प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रिवर में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई गोलीबारी में घायल कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन ‘होरी काउंटी’ पुलिस ने किसी घायल की स्थिति की जानकारी नहीं दी।

‘होरी काउंटी’ पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है।

अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की।

‘लिटिल रिवर’, ‘मायर्टल बीच’ से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में है।

एपी
लिटिल रिवर (अमेरिका)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment