Russia Ukraine War : यूक्रेनी सेना का रूस के बेलगोरोड शहर पर हमला, एक की मौत, कई घायल

Last Updated 13 May 2024 10:04:16 AM IST

रूस की दक्षिणी सीमा पर बेलगोरोड शहर में एक इमारत पर यूक्रेनी सेना के हमले में एक महिला की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी गई है।


यूक्रेनी सेना का रूस के बेलगोरोड शहर पर हमला, एक की मौत, कई घायल

क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने गोलाबारी के लिए यूक्रेनी सेना को जिम्मेदार ठहराया।

हमले की जद में आई इमारत के मलबे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इससे पहले यूक्रेन की सीमा पर मिसाइल अलर्ट जारी किया गया था। गौरतलब है कि रूस व यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से ही लड़ाई जारी है। अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं।

आईएएनएस/डीपीए
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment