Air Strike in Myanmar: म्यांमा में सैन्य हवाई हमलों में 25 रोहिंग्या मुस्लिमों की मौत पर UN ने चिंता व्यक्त की

Last Updated 20 Mar 2024 10:40:10 AM IST

Air Strike in Myanmar: पश्चिमी म्यांमा में सैन्य हवाई हमलों में बच्चों सहित कम से कम 25 रोहिंग्या मुस्लिमों की मौत हो गई है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने चिंता व्यक्त की है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।


संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमा में बढ़ती हिंसा पर व्यक्त की चिंता

खबरों के अनुसार, सोमवार सुबह हुए इस हवाई हमले में रखाइन राज्य में मिनब्या टाउनशिप के उत्तर में स्थित थाडा गांव को निशाना बनाया गया था।

हमलों में 25 अन्य लोग घायल भी हुए। सैन्य सरकार ने खबरों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक प्रवक्ता के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने म्यांमा में बिगड़ती स्थिति और संघर्ष में वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख "सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हैं और उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा तथा हिंसा को समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराया है।’’

फरवरी 2021 में आंग सान सू ची की सरकार को अपदस्थ करने के बाद से ही म्यांमा की सेना अपने शासन के खिलाफ व्यापक सशस्त्र संघर्ष का मुकाबला करने के लिए हवाई हमलों में तेजी ला रही है।

एपी
बैंकॉक


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment