NATO को पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी

Last Updated 14 Mar 2024 11:07:25 AM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देश, उसकी संप्रभुता या स्वतंत्रता के लिए कोई खतरा उत्पन्न होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचेगा जो परमाणु संघर्ष को जन्म दे सकती हो।

पश्चिम को तीखे शब्दों में चेतावनी देने वाला पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस सप्ताह रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है और पुतिन का अगले छह वर्ष के लिए चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा है।

रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल पर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को  अनुभवी राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि वह तनाव बढ़ने के संभावित खतरों को पूरी तरह से समझते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दुनिया परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रही है।

हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस के परमाणु बल पूरी तैयार है। पुतिन ने कहा देश के सुरक्षा सिद्धान्त के तहत कि अगर मास्को की संप्रभुता या स्वतंत्रता को कोई खतरा होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से रूसी नेता ने बार-बार परमाणु हथियारों का उपयोग करने की अपनी तत्परता को प्रदर्शित किया है। 

इसी तरह की सबसे हालिया धमकी पिछले महीने उनके राष्ट्र के नाम संबोधन में आई थी, जब उन्होंने पश्चिम को चेतावनी दी कि यूक्रेन में युद्ध में उनकी भागीदार बढ़ने से परमाणु युद्ध का खतरा हो सकता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी यूक्रेन में युद्धक्षेत्र में परमाणु हथियारों का उपयोग करने पर विचार किया है, पुतिन ने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि मॉस्को यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को हासिल करेगा और उन्होंने बातचीत के लिए दरवाजे खुले होने की बात कही।

भाषा
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment