लाल सागर अभियान में फिनलैंड भी लेेगा भाग

Last Updated 09 Mar 2024 08:53:11 AM IST

लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के अभियान में फिनलैंड भी भाग लेगा और अपने सैनिकों को तैनात करेगा। यह बात सरकार की ओर से कही गई है।


रिपोर्ट के अनुसार फ़िनलैंड ईयू के नेतृत्व में जारी ऑपरेशन में अपने पांच सैनिकों के साथ भाग लेगा। सरकार ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान में कहा, अमेरिका के नेतृत्व में जारी 'ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन' में भी सैनिक सहयोग करेंगे।

दोनों ऑपरेशनों में कई यूरोपीय देश शामिल हो रहे हैं। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य लाल सागर क्षेत्र में जहाजों के मार्ग की सुरक्षा करना है।

आईएएनएस
हेलसिंकी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment