काला सागर में व्यापारिक जहाजों के लिए मार्ग नामित

Last Updated 12 Aug 2023 07:10:45 AM IST

यूक्रेनी नौसेना बलों ने कहा है कि उसने काला सागर में यूक्रेनी बंदरगाहों से आने-जाने वाले व्यापारिक जहाजों के लिए अस्थायी गलियारे नामित किए हैं।


काला सागर में व्यापारिक जहाजों के लिए मार्ग नामित

यूक्रेनी नौसेना ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर एक बयान में कहा कि यूक्रेन ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन को समुद्री मार्ग का प्रस्ताव दिया है।

बयान में कहा गया है कि इन मागरे का उपयोग मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण चोर्नोमोस्र्क, ओडेसा और पिवडेनी के बंदरगाहों में फंसे नागरिक जहाजों को यूक्रेनी जल क्षेत्र छोड़ने की अनुमति देने के लिए किया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी नौसेना ने इस बात पर जोर दिया कि काला सागर में सैन्य खतरा बरकरार है।

यूक्रेन ने व्यापारिक जहाजों को   खतरा पैदा करने के लिए रूस को दोषी ठहराया।

एजेंसी
कीव


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment