Russia Ukraine War : जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने 26 हजार लोगों को खो दिया है : पुतिन

Last Updated 24 Jul 2023 07:31:33 AM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि युद्ध की शुरुआत से अबतक जवाबी कार्रवाई के दौरान यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने 26,000 से अधिक लोगों को खो दिया है।


जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने 26 हजार लोगों को खोया : पुतिन

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पुतिन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जवाबी हमले की शुरुआत के बाद से अमेरिका यूक्रेन के 26,000 लोगों के नुकसान का अनुमान लगा रहा है।

पुतिन ने कहा, यह आंकड़ा पहले से भी अधिक है। रूसी नेता ने कहा कि विदेशी सैनिकों को भी अपनी मूर्खता के कारण यूक्रेन में बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पुतिन ने कहा, किसी भी स्थिति में जिन देशों की सरकारें लोगों को संघर्ष क्षेत्र में भेजती हैं, उन देशों के नागरिकों और उन देशों की आम जनता को भी पता होना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है और हम उन देशों की जनता को सूचित करेंगे ताकि वे अपने नेताओं के कार्यों का आकलन कर सकें।

वार्ता
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment