मुख्यमंत्री धामी पहुंचे जोशीमठ, रात में जोशीमठ कैंप में रूके, राहत कार्यों का ले रहे जायजा, पीएम ले रहे हैं अपडेट

Last Updated 12 Jan 2023 07:00:41 AM IST

जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट है। पीएम मोदी लगातार सीएम धामी से जोशीमठ का अपडेट ले रहे हैं।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पहुंचे जोशीमठ

सीएम पुष्कर सिंह धामी हालातों का जायजा लेने के लिए जोशीमठ पहुंचे। सीएम धामी जोशीमठ में राहत बचाव कार्यों की समीक्षा की। और रात में जोशीमठ में ही रुके। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से फोन पर जोशीमठ की हालातों को लेकर बात की। इस दौरान जेपी नड्डा ने जोशीमठ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।

जेपी नड्डा ने जोशीमठ आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान ने नड्डा सीएम को जोशीमठ को लेकर हर संभव मदद करने का ने आश्वासन दिया। नड्डा ने सीएम और महेंद्र भट्ट से कहा कि जोशीमठ प्रभावितों के साथ मानवतावादी व्यवहार हो। किसी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए सरकार जिम्मेदारी तय करे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकतार्ओं को राहत कार्यों में जुटाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को निर्देश दिए।

बता दें कि लंबे समय से जोशीमठ के घरों में दरारे पड़ रही थीं। जो समय के साथ और बढ़ते चला गया। बताया जा रहा है कि जोशीमठ शहर में 700 से अधिक घरों और होटलों में दरारें पड़ चुकी है। इसके साथ ही पूरे शहर में तेजी से भू-धंसा हो रहा है। जिसकी वजह से मकान को चिन्हित कर प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है। वहीं, स्थानीय विस्थापन की मांग और उचित मुआवजा की मांग करते हुए मकानों को तोड़ने से रोक रहे हैं। सरकार और प्रशासन लोगों को समझाने में रहे हैं, लेकिन लोग अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़े हैं।

आईएएनएस
जोशीमठ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment